यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों को जीतने का भाजपा कर रही हैं फोकस

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा उत्तर प्रदेश में हर सीट पर फोकस कर रही है। पार्टी का विशेष जोर उन 14 सीटों पर है जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली थी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को हुई अहम बैठक में इन 14 लोकसभा क्षेत्रों और इससे जुड़े हर बूथ को लेकर पदाधिकारियों को टास्क सौंपे गए।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने स्पष्ट कहा कि जिन 14 लोकसभा सीटों पर सफलता नहीं मिल सकी, ऐसी सीटों पर लोकसभा प्रभारी तथा संयोजक नियमित प्रवास और संवाद स्थापित करेंगे। सभी लोकसभा क्षेत्रों की विधानसभावार समीक्षा की जाए और कमजोर बूथ की मजबूती के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास पूर्ण हो चुके है।

प्रवास के अगले चरण में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बूथ विजय की कार्ययोजना पर माइक्रो मैंनेजमेंट के साथ कार्य करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के एक साथ लामबंद होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे। कहा, पिछले चुनाव में हमें जहां सफलता नहीं मिल सकी थी, वहां भी जीत का परचम फहराना है। उन्होंने कहा कि 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें वह हैं, जिन्हें भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत चुकी है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बताया कि लोकसभा प्रवास योजना के तहत तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आगामी दिनों में समस्त सामाजिक व राजनैतिक बिंदुओं पर विधानसभा तथा बूथ स्तर पर समीक्षा के द्वारा तैयार कार्ययोजना पर पार्टी कार्य करेगी। बैठक में लोकसभा प्रवास योजना के केंद्रीय सदस्य नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *