बीजेपी की डबल इंजन की सरकार विकास करती, सपा के पास अब नहीं बचा कोई मुद्दा : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया है. ऐसे में अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए उनके लोग उल जुलूल बाते करते रहते हैं. पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी विकास करती है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है. माफियाओं और जमीनों पर कब्जा करने वाले अब दूर-दूर भाग रहे हैं.

उप मुख्यमंत्री की पत्नी नम्रता पाठक ने वट अमावस्या के अवसर पर पूजा अर्चना की. इस अवसर पर पत्रकारों से ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमने ईश्वर से प्रदेश में सुख और शांति की कामना की है. उन्होंने ‘वट मूल तोपवासा’ प्रकृति व मानव के अटूट बंधन, सौभाग्य की वृद्धि एवं पतिव्रत के संस्कारों के प्रतीक वट सावित्री व्रत – पूजन की देश व प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *