Gold-Silver Price Today : गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों बड़ी गिरावट, जाने ताजा रेट

बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : बसंत पंचमी से पहले आज 22 जनवरी 2026 को सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार 21 जनवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹141272 प्रति 10 ग्राम था, जो आज गुरुवार, 22 जनवरी को ₹138773 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में 15 हजार 500 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है.

Gold-Silver Price Today, 22 January 2026: जानें सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव

 

बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹155204 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹154227 प्रति 10 ग्राम

बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹320075 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹319097 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *