योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया 10% तक DA

उत्तर प्रदेश कानपूर गोरखपुर राज्य लखनऊ वाराणसी शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों महंगाई भत्ता का बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद अब इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% हो चुका है. सरकार के इस ऐलान के बाद करीब 12000 कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है.

इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला काफी समय से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद आया है. रोडवेज कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से कर रहे थे. सरकार के इस फैसले से 12 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा. अब इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आएगी. बता दें कि इससे पहले इन कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाता था.

यूपी सरकार पर कितना पड़ेगा भार
परिवहन निगम के PRO अजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का 10 फीसदी डीए बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी से राज्य पर 7.5 से 8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च का भार पड़ेगा. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान यूपी परिवहन विभाग की ओर से किया गया है. बता दें कि जो कर्मचारी DA का लाभ ले रहे हैं, उनके मूल वेतनमान के आधार पर 3,000 रुपये से 15,000 रुपये तक का वेतन शामिल है.

वेस्‍ट बंगाल ने भी बढ़ाया डीए
यूपी सरकार से पहले पश्चिम बंगाल ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) का तोहफा दिया था. वेस्‍ट बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए DA में 4% का इजाफा किया है. राज्‍य सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 फीसदी हो गया है. इससे पहले कर्मचारियों को 10 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *