भोजपुरी फिल्म “सबसे बढ़िया कलाकार”बहुत ही जल्द सिनेमा घरों में लोगों को देखने को मिलेगी

उत्तर प्रदेश मनोरंजन राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, बक्शी का तालाब,मां चंद्रिका देवी माता मंदिर के पास भोजपुरी फिल्म “सबसे बढ़िया कलाकार” जिसके निर्देशक जसपाल शान मुगल है ।

फिल्म की स्टोरी एवं स्क्रीनप्ले शिवा योगी ,

डायलॉग चंदन सिंह

मुख्य कलाकारों में विमल पांडे (अभिनेता) रूपा मिश्रा (अभिनेत्री) अन्य कलाकारों में सत्या शुक्ला ,लक्ष्मी सिंह, अनामिका सिंह, बॉबी सिंह,राहत शेख आदि जबरदस्त कलाकार शामिल रहे।

सभी कलाकारों ने फिल्म को लेकर अपने-अपने विचार दिए और बताया कि यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म के साथ-साथ रोमांटिक सस्पेंस भी देखने को मिलेगा और बताया कि हम लोगों ने बहुत सी फिल्मों में काम किया मगर यह भोजपुरी फिल्म में कार्य करके बहुत ही कुछ सीखने को मिला।

क्योंकि इस फिल्म के डायरेक्शन साउथ की टीम के द्वारा किया जा रहा है।

साउथ की टीम के साथ काम करने का पहला और बड़ा अनुभव मिला बहुत ही कुछ सीखने देखने और अच्छा लगा। यह भोजपुरी फिल्म “सबसे बढ़िया कलाकार”बहुत ही जल्द सिनेमा घरों में लोगों को देखने को मिलेगी फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं जिन्होंने कई हिट फिल्में दी है!

इस फिल्म में कुछ कलाकार लखनऊ से और कुछ बाहर के अन्य जनपदों और दूर दराज से कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं।

उन सभी कलाकारों ने कहा कि यह जबरदस्त फिल्म लोगों को पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *