भिवानी : एक जली हुई बोलेरो में मिले 2 मुस्लिम युवको के कंकाल

देश

भिवानी। भिवानी ज़िले के लोहारू में आज सुबह 8 बजे एक जली हुई बोलेरो में 2 कंकाल मिले। FSL व अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। आशंका यह है कि उन दोनों पीड़ित की मौत या तो गाड़ी में आग लगने के कारण हुई हो या फिर जलाकर मारा हो। मामले में जांच की जा रही है।

वही बोलेरो कार हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में जली हालत में मिली। दो अज्ञात शव भी मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी पहचान हो गई है।

पीड़ित परिवार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामजद लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। सभी संदिग्ध हरियाणा के हैं। अगवा किए गए लोग जुनैद और नासिर थे। जुनैद के खिलाफ गौ तस्करी से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं।

भरतपुर रेंज IG ने कहा पीड़ित परिवार ने 5 संदिग्धों के नाम FIR में दिए। लापता युवकों में से एक पर गऊ तस्करी के कुछ मुकदमें दर्ज़ हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि FIR में जिन लोगों के नाम हैं उन्होंने इस शक के आधार पर इनका अपहरण किया, इनके साथ मारपीट की और शवों को भिवानी में डिस्पोज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *