भीमला नायक: पवन कल्याण की सबसे तेज गति से कमाई करने वाली फिल्म, 7 दिन 170 करोड़ !

मनोरंजन

दक्षिण भारत की फिल्में लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। पिछले सप्ताह दक्षिण भारत में दो फिल्मों—वलिमै और भीमला नायक—का प्रदर्शन एक दिन के अन्तराल पर हुआ था। इन दोनों फिल्मों ने जो कामयाबी प्राप्त की है उससे एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि हिन्दी सिनेमा दक्षिण के सामने बौना है। वहाँ फिल्मों की कहानियों पर पूरी शिद्दत के साथ काम किया जा रहा है और दर्शक इन फिल्मों पर जमकर पैसा बरसा रहे हैं। पवन कल्याण और राणा दग्गुबाति की पाँच दिन पहले प्रदर्शित हुई फिल्म भीमला नायक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से कमाई का जो सिलसिला शुरू किया वह 5वें दिन भी जारी रहा है। पिछले 4 दिनों में फिल्म ने 140 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि भीमला नायक पहले हफ्ते के अंदर ही 170 करोड़ का कारोबार पूरा कर लेगी। पवन कल्याण के साथ राणा दग्गुबाति की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है।
भीमला नायक का निर्देशन सागर के. चंद्रा ने किया है, जिसमें नित्या मेनन और सम्युक्ता भी अहम किरदारों में हैं। भीमला नायक सुपरहिट मलयालम मूवी अय्यपन कोशियम की आधिकारिक तमिल रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज अहम किरदार में थे। बात अगर इसके पिछले 4 दिनों के कारोबार की करें तो यह इस प्रकार है—
पहले दिन : 61.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन : 32.5 करोड़ रुपये
तीसरे दिन : 34.7 करोड़ रुपये
चौथे दिन : 13.8 करोड़ रुपये
कुल कमाई:142.08 करोड़ रुपये
भीमला नायक लगातार जबरदस्त आंकड़े दर्ज करा रही है। पवन कल्याण की इस मूवी के साथ सिनेमाघरों में वलिमै और गंगूबाई काठियावाड़ी भी रिलीज हुई हैं। इन दोनों फिल्मों के सामने भी भीमला नायक लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है, जिससे समझा जा सकता है कि दर्शकों के पवन कल्याण और राणा की जुगलबंदी कितनी पसंद आ रही है। वलिमै और भीमला नायक की वजह से दक्षिण भारतीय सिनेमाप्रेमी सिनेमाघरों में दोबारा लौटे हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट काफी खुश हैं। ट्रेड एक्सपट्र्स का कहना है कि कोरोना की वजह से जो दर्शक सिनेमाघरों से दूर हो गए थे, वो अजीत और पवन कल्याण की वजह से लौट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *