भारत जोड़ो यात्रा : यात्रा के 100 दिन और राजस्थान सरकार के चार साल पूरे होने पर जयपुर में जश्न

देश

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन और राजस्थान सरकार के 4 साल पूरे होने का जश्न जयपुर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राहुल गांधी दौसा से जयपुर आ रहे हैं और यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। राहुल गांधी समेत यात्रा में शामिल प्रमुख नेता शुक्रवार शाम को यहां अल्बर्ट हॉल पर होने वाले सुनिधि चौहान म्यूजिकट नाइट शो में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सरकार के चार साल पूरे होने पर किया जा रहा है। यात्रा में शुक्रवार को टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर आएंगे। शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के नए ऑफिस में राहुल गांधी राजस्थान में पहली प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
राजस्थान में यात्रा का आज 12वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा अपने 100वें दिन के मौके पर दौसा में है। सुबह से ही यात्रा में उत्साह का माहौल है। राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के समर्थकों ने जबरदस्त नारेबाजी की। दरअसल दौसा पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। सचिन के पिता राजेश पायलट आज भी दौसा में सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। राजेश पायलट और उनकी पत्नी रमा पायलट यहां सांसद रहे हैं। सचिन यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं, लेकिन उनका भी यहां अच्छा वर्चस्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *