बिहार पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल बोले-देश में RSS और भाजपा की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैलाई

टॉप न्यूज़ देश

किशनगंज। राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार पहुंच गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, देश में RSS और भाजपा की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है। भाई-भाई से लड़ रहा है, एक धर्म का व्यक्ति दूसरे धर्म के व्यक्ति से लड़ रहा है, भाषाओं के बीच लड़ाई हो रही है। हम जानते थे कि ये मोहब्बत का देश है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलनी चाहिए।

राहुल गाँधी ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत… जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *