नई दिल्ली : अक्टूबर 2025 में भारत में कई बड़े त्योहार जैसे दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा मनाए जाएंगे. इस दौरान कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2025 होने वाली छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. इस महीने में कुछ राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियां होंगी, जिनके कारण बैंक बंद रहेंगे.
इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा, 1 अक्टूबर को दशहरा, आयुध पूजा (महा नवमी/विजयदशमी), और दुर्गा पूजा के कारण त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. फिर 2 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. यह एक राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे. 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के लिए बैंक बंद होंगे. 7 अक्टूबर को कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के लिए छुट्टी रहेगी. 10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे.
अलग-अलग जगहों पर इन दिनों पर होगी बैंक हॉलिडे
18 अक्टूबर को असम में काटी बिहू के लिए बैंक बंद होंगे. 20 अक्टूबर को दीवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के लिए छुट्टी होगी. 22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दीवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यामी और लक्ष्मी पूजा के लिए बैंक बंद रहेंगे. 23 अक्टूबर को गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा के लिए बैंक बंद होंगे.
27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की पूजा) के लिए और 28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की पूजा) के लिए बैंक बंद रहेंगे. 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के लिए बैंक बंद होंगे. इसके अलावा, भारत में सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. अगर महीने में पांच शनिवार हों, तो पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार कामकाजी हो सकता है, बशर्ते RBI की छुट्टी सूची में कोई अन्य अवकाश न हो.
