आवेज-मालती की जुगलबंदी, ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने पर दिखाए किलर मूव्स

मनोरंजन

मुंबई । बिग बॉस 19 का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन घर के कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और मस्ती अभी भी जारी है। शो के बाद भी सभी एक दूसरे से मिलते रहते हैं, पार्टियां करते हैं। ये झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। सोमवार को आवेज ने एक मजेदार वीडियो शेयर की, जिसकी उम्मीद फैंस को भी नहीं थी। आवेज ने इंस्टाग्राम पर मालती चाहर के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों फेमस गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर मजेदार अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स देखते ही बनते हैं। आवेज और मालती ने गाने के बोलों के साथ परफेक्ट सिंक में डांस किया, जिसमें उनके शानदार स्टेप्स और एनर्जी कमाल की लग रही है। दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में दोनों मैचिंग कपड़े पहने हुए हैं। वीडियो पोस्ट कर आवेज ने लिखा, “अरे सोनिए, तुम तो कमाल हो। आखिर तक देखो क्यों।”
आवेज के वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने कमेंट सेक्शन पर जमकर प्रतिक्रिया दी। फैंस ने हार्ट और फायर के इमोजी भी शेयर किए। अभिषेक बजाज ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “क्या बात।”, तो आवेज की बहन और कंटेंट क्रिएटर आमना ने भी हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
बिग बॉस 19 में मालती चाहर और अवेज दरबार के बीच एक मजबूत दोस्ती और ‘पॉजिटिव’ बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों आज भी खास बॉन्ड शेयर करते हैं, जो उनके इस वीडियो में साफ झलक रहा है।
गाना ‘ऊंचा लंबा कद’ साल 2007 की फिल्म ‘वेलकम’ में फिल्माया गया था। गाने को आनंद राज आनंद और कल्पना ने गाया था, जबकि इसके लिरिक्स समीर ने लिखे और आनंद राज आनंद ने ही इसे कंपोज किया था।
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। यह एक गैंगस्टर-कॉमेडी थी, जो अपनी यादगार टाइमिंग और ‘मजनू भाई’ की पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *