गदर-2 को लेकर दर्शकों में रुचि बरकरार, गिरावट के बावजूद 11वें दिन भी की अच्छी कमाई

मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ की कमाई में सोमवार को 65% भारी गिरावट नजर आई। जहां रविवार को फिल्म ने 39 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं सोमवार को यह मात्र 13.50 करोड़ रुपए ही कमा पाई। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.50% रही। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 388.60 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद थी कि यह फिल्म सोमवार को 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी, पर ऐसा हुआ नहीं। तरण आदर्श ने ट्वीट शेयर कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। फिल्म ने दंगल के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बनी देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

गिरावट के बावजूद भी फिल्म ने आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां ‘दंगल’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 387.38 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं अब 388.60 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ‘गदर-2’ देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। OMG-2 ने की अब तक की सबसे कम कमाई

दूसरी तरफ 11वें दिन ‘OMG-2’ के कलेक्शन में भी 71% की गिरावट आई। फिल्म ने जहां रविवार को 12.6 करोड़ रुपए कमाए थे, वहीं सोमवार को यह मात्र 3.60 करोड़ रुपए ही कलेक्ट कर पाई। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म का यह अब तक का सबसे कम BO कलेक्शन है। फिल्म का ओवर ऑल कलेक्शन अब 117 करोड़ हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *