अस्मा हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एआईएफटी)

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

अस्मा हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एआईएफटी) ने 30 मई से 6 जून 2023 तक एआईएफटी कैंपस में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम, नंदी फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार कौशल पर 7 दिनों की वर्कशॉप आयोजित की। इस वर्कशॉप में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, बॉडी लैंग्वेज और प्रोफेशनल यूमिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, गोल सेटिंग और टाइम मैनेजमेंट, जॉब के अवसर, मनी मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट्स, इंटरव्यू स्किल्स आदि मुख्य विषय थे। । एआईएफटी के छात्रों के साथ अन्य कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला में कुल 60-70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 11 मूक-बधिर छात्र भी थे ।
श्री प्रांजल यादव आईएएस, सचिव एम० एस० एम० ई० समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ 3 छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए ।
अस्मा हुसैन सीएमडी एआईएफटी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने मुख्य अतिथि और छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने वर्कशॉप में योगदान के लिए छात्रों की सराहना की और एक सफल कैरियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *