प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग विमान तालाब में गिरा : एयरक्राफ्ट को निकलने की कोशिश जारी

उत्तर प्रदेश टॉप न्यूज़ राज्य लखनऊ शहर

प्रयागराज। प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शहर के बीचोंबीच तालाब में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान अचानक हवा में डगमगाने लगा और फिर केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए रेस्क्यू शुरू किया और अब तक 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एयरक्राफ्ट में कुल कितने लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हालात का जायजा लिया जा रहा है। इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया है, वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *