कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना बनी विश्व विजेता

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली । कतर में फीफा वल्र्ड कप 2022 के फाइनल मैच में अर्जेटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व विजेता बन गई है। फाइनल में अर्जेटीना और फ्रांस के बीच बेहद की रोमांचक मुकाबला हुआ। पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अर्जेटीना 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना। लियोनल मेसी के लिए शायद ही इससे बेहतर विदाई और कुछ हो सकती थी। फाइनल में अर्जेटीना की जीत के साथ ही फ्रांस का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *