स्किन पर अप्लाई करें ये घरेलू चीजें, आइए जानते हैं बनाने की विधि

हेल्थ

रोजमर्रा के कामों में सबसे ज्यादा हम हाथों का उपयोग करते हैं। खाना बनाना, बर्तन धोना, घर की साफ-सफाई आदि। लगातार पानी के संपर्क में रहने से हाथों की त्वचा खुरदुरी और रूखी हो जाती है। हाथों की त्वचा पर ध्यान न देने से इसकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। ऐसे में आप हथेलियों को सॉफ्ट बनाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का उपयोग कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल कर आप होममेड स्क्रब बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं बनाने की विधि।

चीनी और जैतून तेल का स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच चीनी लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण से अपने हाथों पर धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

ओटमील और शहद का स्क्रब

इसे बनाने के लिए एक कटोरे में 2 बड़े चम्मच पिसे हुए ओट्स लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर लें, अब इसे अपने हाथों पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

कॉफी और नारियल तेल

कॉफी और नारियल तेल के इस्तेमाल से आप अपनी हाथों को नई चमक दे सकते हैं। इससे स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच कॉफी लें, इसमें नारियल तेल मिलाएं। इसके अलावा इस मिश्रण में लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर भी मिलाएं। अब इससे अपने हाथों पर मसाज करें। कुछ समय बाद पानी से धो लें और मॉइश्चराइज कर लें।

दही और बादाम का स्क्रब

एक बाउल में 2 बड़े चम्मच दही लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसे हुए बादाम मिलाएं। इस मिश्रण में एक चम्मच शहद भी मिलाएं। अब इस स्क्रब को अपने हाथों पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। अब हाथों को माइश्चराइज करना न भूलें। बादाम का तेल या शिया बटर से मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *