अनुपम खेर ने गदर-2 की जमकर की तारीफ, अपने आप में इंडस्ट्री बन चुके हैं सनी

मनोरंजन

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ मूवी लगातार धूम मचा रही है। आम लोगों के साथ सेलेब्स भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की रिएक्शन सामने आई है। अनुपम ने हाल ही में सिंगल स्क्रीन पर ‘गदर 2’ देखी। इसके बाद उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल अनुपम ने 32 साल बाद मुंबई के गेइटी गैलेक्सी थिएटर में जाके फिल्म देखी और रिव्यू भी दिया। अनुपम ने ट्विटर हैंडल पर थिएटर से एक वीडियो और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अभी बांद्रा के गेइटी गैलेक्सी थिएटर में #Gadar2 देखी। पिछली बार मैं इस सिंगल स्क्रीन थिएटर में अपनी फिल्म #Hum के प्रीमियर के लिए गया था। #Gadar2 न केवल स्क्रीन पर कलाकारों द्वारा बल्कि थिएटर में दर्शकों द्वारा भी महसूस की गई भावनाओं की सुनामी है।

ये आपको एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाती है। ये आपको एक गौरवान्वित भारतीय होने का मतलब समझाती है। असल में ये हमारे देश की बहुसंस्कृति/बहुधर्म पहलू को मनाने वाली फिल्म है। ये बेहद अच्छी है। फिल्म के हर डायलॉग पर भीड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। @iamsunnydeol अब एक्टर नहीं हैं। वे अपने आप में एक इंडस्ट्री बन चुके हैं।

@iutkarsharma अपने किरदार के साथ शानदार नजर आए। पाक जनरल के रूप में @manishwadhwa शानदार हैं। सिनेमा हॉल में मुझे इस आनंदमय सफर पर ले जाने के लिए @Anilsharma_dir आपका धन्यवाद। जय हो!’ उल्लेखनीय है कि अनुपम ने सनी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें राहुल रवैल की अर्जुन और लुटेरे विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *