‘जनसेवा सहायक पार्टी द्वारा आज लखनऊ स्थित यू० पी० ‘प्रेस क्लब ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

‘जनसेवा सहायक पार्टी द्वारा आज लखनऊ स्थित यू० पी० ‘प्रेस क्लब ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ०पी० सिंह लोधी द्वारा किया गया।
अपने उद्बोधन मे श्री लोधी ने कार्यकताओं से आगामी लोकसभा चुनाव समर में कूदने का आहवान किया। उन्होने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होने कहा कि युवा बेरोजगार सडक पर संघर्ष कर रहा है। महंगाई अपने चरम पर है। महिलाओं का घर चलाना
है। लेकिन सरकार को वाहवाही लूटने से फुर्सत नहीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियो
की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाये।
सम्मेलन मे प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं के समक्ष उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु चयनित लोकसभा प्रभारियो एवं सम्भावित प्रत्याशियो की भी घोषणा की। उन्होने प्रत्याशियों में जोश भरते हुये कहा कि जनता ने सरकार को बदलने का मन बना लिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अंसार अहमद ने आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि ई०वी०एम० पर हमेशा सवालिया निशान लगते है। उन्होने सरकार से जातिगत जनगणना करवाने की भी मांग की।
सम्मेलन में दूरदराज से आये ककर्ताओ ने एक स्वर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के वक्तव्यो पर सहमति दी।
आज नवरात्रों में माता जी के आशीर्वाद से जन सेवा सहायक पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रेस क्लब लखनऊ में जनसेवा सहायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० ओ०पी० सिंह ने 11 लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर चुनाव समर का शंखवाद किया और उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर पहली सूची जारी की जो इस प्रकार है :-
1 . रामपुर – डा० ओ०पी० सिंह लोधी
2. आंवला – हेमा सिंह लोधी
3. रायबरेली – राजेश सिंह यादव
4. अमेठी – मिथलेश सिंह चौहान
5. लखनऊ – राकेश कुमार अग्रवाल
6. उन्नाव – डा० राजाराम लोधी
7. मुरादाबाद – मौ० अंसार अहमद सिद्दीकी
8. मैनपुरी – ओमवीर सिंह लोधी
9. शाहजहांपुर – भानु सिंह
10. झांसी – राधेश्याम लोधी
11. सीतापुर – पूनम कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *