अंकिता लोखंडे की फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर अंकिता काफी एक्साइटेड हैं। बीती शाम फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग थी जिसमें अंकिता के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। अंकिता की सास भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं और इस दौरान वह अपनी बहू की तारीफ करती नहीं थक रही थीं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनका यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
फोटोग्राफर्स उनसे पूछते हैं कि अंकिता जी कैसी लगी फिल्म में तो वह कहती हैं, ‘पहले देखकर तो आने दो। अंकिता तो वैसे भी हमेशा अच्छी लगती है बेटा। हमारी अंकिता बिल्कुल ए वन है। इसमें भी लगी होगी।’ फिर एक फोटोग्राफर ने पूछा कि अंकिता जैसी बहू ही चाहिए थी न आपको? हां तो मिल गई न।
लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा कि अब समझ आया आपको कि अंकिता ए वन है। किसी ने लिखा बदलते रिश्ते। वहीं कुछ उनकी सास की तारीफ कर रहे हैं और लिखा कि सास हो तो ऐसी। किसी ने लिखा कि बड़ी प्यारी लग रही हैं।
बता दें कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर में अंकिता के साथ रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर पूछे जाने पर अंकिता ने कहा, ‘मुझे यह किरदार फिल्म के प्रोड्यूसर और दोस्त संदीप सिंह ने दिया। उन्हें लगा कि मैं यह किरदार अच्छे से कर सकती हूं और जब मेरे पास यह मौका आया तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मैंने इस किरदार को बतौर चैलेंज लिया और यह फिल्म की। मुझे इस किरदार को निभाकर बहुत ज्यादा अच्छा लगा।’
