जयपुर घूमने निकली अंजू पहुंच गई पाकिस्तान, पति को सोशल मीडिया के जरिये हुई जानकारी तो रह गया दंग

मनोरंजन

नई दिल्ली : पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने और उसके साथ रहने के लिए साथ समुंदर पार करके भारत पहुंची थी। सीमा के भारत आने के बाद उसपर जासूसी करने से जैसे तमाम आरोप लगे, लेकिन पूछताछ में कुछ ऐसी जानकारी नहीं हुई है. इस बीच आपको बता दें कि सीमा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भारत की अंजू पाकिस्तान पहुंच गई है. अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की रहने वाली थी.

बता दें कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह खान से मिलने के लिए पाकिस्तान गई है. दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई और एक दूसरे से मिलने का प्रोग्राम बना लिया। अंजू के पति जो कि भारत में उन्होंने बताया कि वह उनसे जयपुर घूमने के लिए बताकर गई थी लेकिन वह पाकिस्तान पहुंच गई. वह लगातार मेरे संपर्क में थी. अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह खान खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी, लेकिन अब ऐसी ख़बरें आ रही है कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की खबर सुनते ही उसका पति चौंक गया. अंजू के पाकिस्तान पहुंचने की जानकारी उसके पति को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई. अंजू अपने पति अरविंद को 4 दिन पहले जयपुर घूमने की बात कह कर घर से निकली थी. रविवार शाम को जब अंजू ने अपने पति से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात की तो उसने बताया कि वह लाहौर में है और दो-तीन दिन में वापस लौट आएगी.

पासपोर्ट बनवाकर पाकिस्तान गई है महिला
अरविंद कि वह भिवाड़ी में एक कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी भी एक निजी कंपनी में बायो डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती थी. 2 साल पहले ही अंजू ने पासपोर्ट बनवाया था और 21 जुलाई 2023 को वह पासपोर्ट से पाकिस्तान पहुंच गई है. अंजू पाकिस्तान पहुंचने के बारे में उसे सोशल मीडिया से जानकारी हुई. जिसके बाद वह हैरान रह गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *