आंध्र प्रदेश : बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 12 जिंदा जले, कई गंभीर

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर के पास शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट बस और दोपहिया वाहन की आपस में टक्कर हो जाने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई. जिसमे 20 लोगों जिंदा जल गए. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे.

पुलिस के मुताबिक हादसे में बचे सभी यात्रियों की पहचान हो गई है. कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है. हादसे के पीछे टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे आ गयी और इसके ईंधन टैंक का ढक्कन खुल गया जिससे आग लग गई.

 

पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार तड़के लगभग 3:30 बजे हुई, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई. इसके बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पहले बस के अगले हिस्से में लगी और फिर तेजी से फैल गई.

कुछ यात्री इमरजेंसी गेट तोड़कर बस से बाहर कूदने में सफल रहे. उन्हें मामूली चोटें आईं. कुरनूल सरकारी अस्पताल में उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद छुट्टी दे दी गई. दुर्घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी. अधिकारी बस में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ प्रधानमंत्री ने इस बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए शोक ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा कि चिन्णाटेकुर इलाके में बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को पूरी मदद देगी.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी सुप्रीमो वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी सड़क हादसे पर दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कुर्नूल जिले के चिन्णाटेकुर के पास हुई बस हादसे की खबर बहुत दुखद है. इस हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं सरकार से अपील करता हूं कि घायलों और प्रभावित लोगों को पूरी मदद और इलाज की सुविधा दी जाए.

घटना स्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगे हैं, जिससे पूरे राज्य में शोक और चिंता का माहौल है. इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी के निजी बस संचालन में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *