मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में आज अमीर-उद- डौला पब्लिक लाइब्रेरी, में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ 05 दिसंबर, 2025, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में आज अमीर-उद- डौला पब्लिक लाइब्रेरी, कैसरबाग लखनऊ की शासी निकाय की वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु महत्वपूर्ण बैठक अमीरूद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी परिसर कैसरबाग लखनऊ में सम्पन्न हुई।

बैठक में पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण तथा पाठक सेवाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पारित हुआ साथ ही मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पन्त द्वारा कम्प्यूटर लैब का शुल्क निर्धारण, क्षतिग्रस्त पुस्तकों की विडिंग करके संबंधित नियमावली बनाने व पुस्तकालय में गार्ड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा अमीर-उद- डौला पब्लिक लाइब्रेरी के विभिन्न अनुभागों- मुंशी नवल किशोर संग्रहालय, बाल कक्ष, कम्प्यूटर लैब/प्रतियोगी अनुभाग इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं पुस्तकालय के उन्नयन एवं विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

समीक्षा में मण्डलायुक्त ने पाया कि लाइब्रेरी में किताबों के पन्नों की स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य व ई-कैटलॉग का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी के तर्ज पर अमीरूद्दौला लाइब्रेरी डेवलप करने के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही अमीरूद्दौला लाइब्रेरी के सेटअप को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपग्रेड किए जाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों तथा पुस्तकालय प्रशासन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *