राम के शहर अयोध्या में आशियाना बनाएंगे अमिताभ बच्चन, खरीदी करोड़ों की जमीन

मनोरंजन

मुंबई : अयोध्या में जहां एक ओर राम मंदिर को लेकर उत्साह है तो दूसरी खुशखबरी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दे दी है, जी हां अमिताभ बच्चन भगवान राम के शहर में अपना नया आशियाना बनाने का मन बनाया है. इसके लिए उन्होंने करोड़ों का प्लॉट खरीदा है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अब वहां अपना नया आशियाना बनाने वाले हैं. ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड स्टार हैं. उनका स्पिरिचुअल इंटरेस्ट देख फैंस भी बेहद खुश हो रहे हैं.

अयोध्या में घर बनाएंगे बिग बी
अयोध्या को ग्लोबल स्पिरिचुअल कैपिटल के नाम से जाना जाने लगा है. वहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. 22 जनवरी को शहर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होस्ट करेगा. ऐसे में अयोध्या का विकास भी तेजी से हो रहा है. कई नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है. हर ओर राम नाम का जाप हो रहा है. ऐसे में अमिताभ भी राम धुन में मगन होने को तैयार हैं.

रिपोर्ट की मानें तो, बिग बी ने अयोध्या के 7-स्टार प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में एक प्लॉट खरीदा है, जो कि सरयू नदी के पास स्थित है. इसके कंस्ट्रक्शन का काम मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा को दिया गया है. प्रोजेक्ट की ये लोकेशन, श्री राम जन्मभूमि मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर है. खबरों की मानें तो अमिताभ ने 10 हजार स्क्वायर फीट की जमीन खरीदी है. इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *