सलमान को मिल रही धमकियों के बीच कंगना बोली-घबराने की जरूरत नहीं, अच्छे हाथों में देश की सुरक्षा

मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सलमान को मिली सुरक्षा के आधार पर देश की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है. कंगना ने यह भी कहा कि इन धमकियों से घबराने की जरूरत नहीं है. गौरतलब है अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में हैं.

कंगना ने कहा, “हम अभिनेता हैं. सलमान खान को केंद्र ने सुरक्षा दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस सुरक्षा की पेशकश की है, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है. जब मुझे धमकियां मिली तो मुझे सुरक्षा भी दी गई थी. अभी हमारे देश की सुरक्षा अच्छे लोगों के हाथ में है, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.”

कंगना हाल ही में हरिद्वार जाकर गंगा आरती में शामिल हुई थीं. कंगना इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी’ में व्यस्त हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म को वे खुद निर्देशित कर रही हैं. फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाख नायर और श्रेयस तलपड़े भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *