जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा मोहनलालगंज तहसील के समस्त पटलों का निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

20 फरवरी 2026 लखनऊ। आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा मोहनलालगंज तहसील के समस्त पटलों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुभागों में जा कर उनमें कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-

 

1) जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण की शुरुआत न्यायलय उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज से की गईं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आरसीएमएस पोर्टल पर धारा 24 के वादों का अवलोकन करते हुए समीक्षा की गई। समीक्षा में संज्ञान में आया कि धारा 24 में 2 साल से ऊपर की कुछ पत्रावलियां है जिसमें डेट तक नहीं लगी है। जिसके सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज द्वारा बताया गया कि धारा 24 के 2024 के कई प्रकरण ऐसे है जिनमें कानूनगो की आख्या न आने के कारण लंबित है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कानूनगो वार सूची निकाल कर प्रस्तुत की जाए और इतनी लंबी अवधि से अख्याय लंबित रखने वाले कानूनगो को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ किया जाए। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा 5वर्ष से ऊपर के 5 वादों की पत्रावलियों का अवलोक किया। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु दैनिक आधार पर तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए।

 

2) उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा न्यायलय तहसीलदार न्यायिक मोहनलालगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आरसीएमएस पोर्टल पर धारा 34 के अग्रिम डेट वाले प्रकरणों का अवलोकन करते हुए समीक्षा की गई। उक्त के साथ ही 5 पुराने वादों की पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए समीक्षा की गई। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया कि पुराने वादों की पत्रावलियों में दैनिक आधार पर तारीख लगाते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही तहसीलदार मोहनलालगंज को निर्देशित किया गया कि धारा 34 वादों के संबंध में सभी नायब और तहसीलदार न्यायलय में एक दाखिल खारिज विषयक आवश्यक दस्तावेजों की सूची (SOP) जारी किया जाए ताकि वादकारियों को उन सभी दस्तावेजों की जानकारी हो और उक्त सूची को उप निबंधक कार्यालय में भी चस्पा किया जाए। जिससे साक्ष्य के अभाव में कोई भी बाद लंबित न रहे।

 

3) निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त नायब तहसीलदार के न्यायालयों का भी निरीक्षण किया गया। पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए समीक्षा की गई। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दैनिक आधार पर डेट लगाते हुए पुरानी पत्रावलियों को शीघ्रताशीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाए।

 

4) उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा सभागार, अभिलेखागार और राजस्व लिपिक रूम का भी निरीक्षण किया गया। अभिलेखागार में कॉम्पैक्टर में अभिलेख व्यवस्थित ढंग से रखे पाए गए। निरीक्षण के दौरान संपूर्ण समाधान दिवस कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पिछले समाधान दिवस के अभिलेख अलमारी में रखे पाए गए। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि समाधान दिवस के सारे प्रकरण ऑनलाइन दर्ज रहते है इसके लिए पुराने अभिलेखों को रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिसके लिए निर्देश दिया कि पुराने समाधान दिवस के अभिलेखों की विडिंग कराना सुनिश्चित किया जाए।

 

5) उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा संग्रह अनुभाग का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अमीनवार वसूली के विवरण की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अमीन भाई लाल एवं अमीन बसंत कुमार के द्वारा बड़े बकायादारों के आरसी की वसूली न किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया कि दोनों अमीनो के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देशित किया गया कि वसूली के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करना सुनिश्चित किया जाए।

 

उक्त निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *