31 मार्च तक खुले रहेंगे सभी बैंक, रविवार को भी होगा कामकाज : आरबीआई

बाजार बुलेटिन

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सभी बैंकों को 31 मार्च तक खुला रखने का निर्देश दिया है. इस दौरान रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे और उससे जुड़े काम होंगे. हालांकि, 31 मार्च के बाद लगातार 2 दिन- एक और दो अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

आरबीआई ने 21 मार्च को जारी अपने निर्देश में कहा है कि 31 मार्च को चालू वित्त वर्ष 2022-23 खत्म हो जाएगा. ऐसे में सरकार से जुड़े सभी लेन-देन इस तारीख तक पूरे हो जाने चाहिए. वित्त वर्ष 2022-23 को लेकर 31 मार्च के लिए निर्धारित खातों की वार्षिक समाप्ति के साथ वे अपनी शाखाओं को उपयुक्त तिथि तक काम के घंटों तक खुला रखें.

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को बैंकों में सालाना क्लोजिंग का काम होता है. यही वजह है कि आरबीआई ने सभी बैंकों को सरकारी लेनदेन के लिए शाखाएं खोलने के आदेश जारी किए हैं, हालांकि, ग्राहकों के लिए इस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा, लेकिन बैंकों की शाखाओं में चेक जमा हो सकेंगे. इसके साथ ही इस दिन ऑनलाइन बैंकिंग भी खुला रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *