जयंत चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर बोले अखिलेश यादव, कहा-वह बहुत पढ़े लिखे इंसान, लड़ाई को नहीं होने देंगे कमजोर

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन का भविष्य साफ़ हो गया है। चुनाव से पहले ही इस महागठबंधन में पड़ते फूट के चलते अब ये चौतरफा घिरता जा रहा है। अब JDU के बाद राष्ट्रीय लोकदल के इससे अलग होने की ख़बरों ने सियासी हलकों में उथल पुथल मचा दी है। इसी बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

BJP-RLD गठबंधन पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी बहुत पढ़े लिखे इंसान हैं, जयंत चौधरी राजनीति को समझते हैं, मुझे उम्मीद है लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि किसानों की लड़ाई के लिए संघर्ष चल रहा, उस लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए इन अटकलों पर फुल स्टॉप लगाने की कोशिश की है। मीडिया से बातचीत में सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा की RLD के साथ अपने गठबंधन की फर्जी अफवाह BJP फैला रही है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, “RLD हमारे साथ है और आगामी चुनाव में भी हमारे साथ ही रहेगी। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे।

हालाँकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी बुद्धिजीवियों का कहना है कि RLD नेतृत्व ने अभी तक न तो इन्कार किया और न ही इकरार, जिस कारण चर्चाओं ने दिनभर तेजी पकड़ी। खैर अब आगे क्या होगा वो तो जयंत ही जानें, मगर कुछ सियासी दिग्गजों का मानना है कि RLD के मुखिया की BJP से डील पक्की हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *