अखिलेश बोले-यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मुख्यमंत्री का प्रशासन पर नहीं है नियंत्रण

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है। एक बार फिर अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं रह गया है। इसलिए बीजेपी नेता स्वच्छंद होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में भ्रष्टाचार की आंधी है। बता दें कि, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा राज में भ्रष्टाचार की आंधी है। सत्ता के अहंकार में चूर भाजपाइयों को अब बीजेपी नेतृत्व भी अनुशासन में रखने में असहाय साबित हो रहा है। बीजेपी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम है। सपा प्रमुख ने कहा, बस्ती में एमएलसी प्रतिनिधि ने जिला अस्पताल में महिला नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता की। जब स्टाफ नर्सों ने धरना दिया तब एफआईआर दर्ज हुई। इस हंगामे में बहुत देर तक मरीज परेशान रहे।

अखिलेश ने कहा कि, आगरा में मेट्रो रेल प्रभारी से अभद्रता करते हुए बीजेपीइयों का एमएलसी का वीडियो वायरल हुआ है। समाजवादी सरकार में मेट्रो रेल चली, बीजेपी ने खुद तो कोई विकास कार्य किया नहीं, जो काम समाजवादी सरकार में हुए उन्हें भी बीजेपी सरकार बिगाड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि झांसी में एक युवक को रिवाल्वर दिखाकर वसूली करने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता को पार्टी का महानगर मंत्री बना दिया जाता है। कन्नौज में बीजेपी सांसद का मामला तो बहुत अजीब है। उन्होंने चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारे जो खूब चर्चित हुआ। उनके खिलाफ एफआईआर तो हो गई, लेकिन पुलिस उन्हे अभी तक ढूंढ नहीं पाई, क्योंकि वह सरकारी सुरक्षा और ऊपरी पहुंच में है।

अखिलेश यादव ने भाजपाईयों पर यह भी आरोप लगाया कि, कोई पुलिसकर्मियों को थाने में पीट देता है। यह सब जताता है कि भाजपाई सत्ता के नशे में बुरी तरह धुत हो चुके हैं। अब बीजेपी के जनता से रिश्ते नहीं रह गए हैं। वे मनमर्जी और तानाशाही से सत्ता चला रहे हैं। सत्ता का अहंकार ज्यादा नहीं चलता है। लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। उन्होंने कहा कि जनता को 2024 में मतदान का जब भी मौका मिलेगा, जनता इन भाजपाइयों के एक-एक जुल्म का हिसाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *