अफगान क्रिकेटर लड़ रहा जिंदगी और मौत के बीच जंग, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : वर्ल्ड क्रिकेट में अफगानिस्तान की पहचान एक मजबूत टीम के रूप में बन चुकी है. कई बड़े मौकों पर अफगानिस्तान ने उलटफेर कर दुनिया को चौंकाया है. अफगानिस्तान क्रिकेट को यहां तक पहुंचाने टीम के पूर्व खिलाड़ियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने कड़ी मेहनत और दमदार प्रदर्शन से एक ऐसा स्टैंडर्ड बनाया कि नए क्रिकेटरों के लिए वह टीम में जगह पाने का बेंचमार्क बन गया. यही कारण है कि आज दुनिया में राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानउल्ला गुरबाज जैसे खिलाड़ियों के नाम का डंका बजता है.

ऐसा ही एक क्रिकेट शफूर जादरान हैं, जो अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे, लेकिन आज वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं. शफूर गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी हालत बहुत खराब है. शफूर के भाई ने सोशल मीडिया पर उनके बीमार होने की जानकारी दी है. अफगानिस्तान क्रिकेट के कुछ करीबी लोगों ने बताया कि शफूर का व्हाइट ब्लड सेल का लेवल खतरनाक स्तर पहुंच गया है, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

अफगान क्रिकेट बोर्ड ने जताई है चिंता
शफूर के बीमार होने की खबर पाकर कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनके लिए चिंता जाहिर की है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने सोशल मीडिया पर जादरान को लेकर कहा कि वह हमेशा शेर की तरह खेला है. जादरान को आप सब जल्दी ठीक होने के लिए दुआएं दीजिए. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के उनके साथी खिलाड़ियों ने शफूर के जल्दी ठीक होने की दुआएं मांगी है.

कैसा है शफूर जादरान का करियर
शफूर जादरान ने साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. शफूर अफगानिस्तान के लिए सिर्फ दो फॉर्मेट में ही खेल पाए. शफूर 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले गए. वनडे में शफूर ने 44 विकेट अपने नाम किए. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट लेने का है. वहीं टी20 में शफूर ने 27 विकेट झटके हैं. इस फॉर्मेट में शफूर का सबसे शानदार प्रदर्शन 40 रन देकर 3 विकेट लेने का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *