अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की साल की उम्र ली आखिरी सांस

मनोरंजन

नई दिल्ली : बॉलीवुड जगत से एक दुख की खबर सामने आई है. एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवती देवी का देहांत हो गया है. एक्टर के मां के निधन से बहुत दुखी हैं. उनका देहांत शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित परिवार के पुश्तैनी घर में हुआ. वे 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं.

पंकज की मां का निधन
त्रिपाठी परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रीमती हेमवती देवी ने अपने परिवारजनों के बीच अंतिम सांस ली. पंकज त्रिपाठी, जो अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं, अपनी मां के अंतिम समय में उनके साथ थे.

बयान में कहा गया, “हमें यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्रिय माता, श्रीमती हेमवती देवी का शांतिपूर्वक स्वर्गवास हो गया है. उनका निधन शुक्रवार, 31 अक्टूबर को परिवार के गृह नगर बेलसंड, गोपालगंज (बिहार) में हुआ. वे 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं. उन्होंने अपने परिवारजनों के बीच नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली. पंकज त्रिपाठी उनके पास ही थे.”

परिवार ने मनाया शोक
पंकज की मां का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में किया गया, जिसमें केवल करीबी परिजन, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए. परिवार ने इस कठिन समय में सभी से प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है. बयान में आगे कहा गया, “त्रिपाठी परिवार इस गहरे दुख से गुजर रहा है और सभी से निवेदन करता है कि श्रीमती हेमवती देवी को अपनी प्रार्थनाओं और यादों में रखें. परिवार यह भी अनुरोध करता है कि मीडिया और शुभचिंतक इस समय उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें शांति से शोक मनाने दें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *