विद्यार्थियों हेतु संग्रहालय में संगृहीत कलाकृतियों पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

राज्य संग्रहालय लखनऊ द्वारा कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन हेतु शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अस्थाई प्रदर्शनी का आयोजन निरंतर किया जाता है। इसी श्रृंखला में राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा स्टडी हॉल, गोमती नगर के विद्यार्थियों हेतु संग्रहालय में संगृहीत कलाकृतियों पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें संग्रहालय में संग्रहीत कलाकृतियों के छायाचित्र एवं फाइबर कास्ट मॉडल को छात्र छात्राओं के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ दिनांक 17.12.25 को विद्यार्थियों को संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराया गया और साथ ही इतिहास को संजोए रखने में संग्रहालय के महत्व और भूमिका को भी बताया गया। प्रदर्शनी के प्रथम दिवस पर कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 700 छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 18.12.25 को कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के लगभग 800 छात्र छात्राओं को प्रदर्शनी का व्याख्यान करते हुए अवलोकन कराया गया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित नृत्यरत गणेश,राग रागिनी,अग्निदेव, भगवान विष्णु के दशावतार, महिषासुर मर्दनी,सरस्वती, समुद्र मंथन से चित्रित लघुचित्रों एवं विभिन्न प्रतिकृतियों के माध्यम से छात्र और छात्राओं को कला और संस्कृति से अवगत कराया गया।

प्रदर्शनी का सफल संपादन डॉo सृष्टि धवन, निदेशक, संग्रहालय निदेशालय एवं डॉo विनय सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहाल, लखनऊ के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी सुश्री अल-शाज फात्मी, सहायक निदेशक द्वारा किया गया।

साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री शारदा प्रसाद त्रिपाठी, सुश्री प्रीती साहनी, श्रीमति पूनम देवी, श्री सतपाल, श्री रामू, श्री अनुराग द्विवेदी, श्री पुनीत एवं संग्रहालय के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *