सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की मेजबानी में तीन दिवसीय इसरो स्पेस प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 7, 8 व 9 दिसम्बर को सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इसी अनूठी प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में देते हुए सी. एम. एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डा जगदीश गाँ लखनऊ, ४ दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की मेजबानी में तीन दिवसीय इसरो पेस प्रदर्शनी ‘विक्रम साराभाई स्पेस साइन्स प्रदर्शनी’ का भव्य आयोजन आगामी ७, ८ व ९ दिसम्बर को सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इसी अनूठी प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में देते हुए सी. एम. एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि ‘इसरो स्पेस प्रदर्शनी’ छात्रों, शिक्षकों व सभी प्रबुद्ध नागरिकों के लिए अमूल्य सौगात है, जो हम सभी को अपने देश की वैज्ञानिक उपलबधियों पर गर्व करने का अनूठा अवसर उपलब्ध करायेगी। प्रदर्शनी का आयोजन स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर, इसरो, अहमदाबाद के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. गाँधी ने आगे कहा कि यह प्रदर्शनी सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं अपितु शिक्षा का अभिन्न अंग है, जो सभी छात्रों व जनमानस को अन्तरिक्ष विज्ञान की जानकारियों से रूबरू करायेगी। डा. गाँधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी एक बार फिर से हम सभी को चन्द्रयान-२ की एतिहासिक उपलब्धि को अपने दिलों में ताजा करने का अवसर उपलब्ध करायेगी। प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इस अवसर पर छात्र व आम जनमानस वरिष्ठ वैज्ञानिकों के वार्तालाप कर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
डा. गाँधी ने आगे बताया कि इस प्रदर्शनी में स्पेस साइन्स एवं टेक्नोलॉजी के विविध आयामों के प्रदर्शन के साथ ही रॉकेट लांचिंग का विशेष प्रदर्शन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में रिमोट सेन्सिंग एवं कम्यूनिकेशन सेटेलाइट, नेविगेशन, चन्द्रयान, मार्स आर्बिटर मिशन, सेटेलाइट इमेजेज एण्ड एप्लीकेशन्स, माडल्स ऑफ कैमरा ऑफ मार्श मिशन, माडल ऑफ लांच व्हिकल (पीएसएलवी एवं जीएसएलवी) एवं विभिन्न प्रकार के सेटेलाइट्स माडल्स का प्रदर्शन किया जायेगा ।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस अनूठी एवं अद्भुद प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन ७ दिसम्बर, वृहस्पतिवार को प्रातः १०.०० बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। इसके उपरान्त यह अनूठी प्रदर्शनी लखनऊ व आसपास के सभी प्रबुद्ध नागरिकों हेतु तीन दिनों तक खुली रहेगी। श्री शर्मा ने सभी लखनऊवासियों खासकर अभिभावकों व शिक्षकों से अपील की कि वे अपने बच्चों साथ अवश्य ही इस ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी प्रदर्शन के अवलोकन हेतु सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में पधारें एवं आधुनिक विज्ञान के रोमांच से अवगत हों।
