भारतहस्तशिल्प महोत्सव 2026 का आज शुभारंभ भारतीय संस्कृति को स्वीकार करते हुए प्रकाश पर्व एवं देव दिवाली के अवसर पर हजारों दिए जलाकर शुभारंभ किया गया और सभी के बाद परोपकार की कामना की गई
भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2026 में नए प्रकार के आधुनिक झूले क्रोकरी, कारपेट, फर्नीचर सर्दी को ध्यान में रखते हुए गरम सूट शॉल स्वेटर कंबल जैकेट इसके अलावा फूड जोन में कॉन्टिनेंटल से लेकर बाटी चोखा तक महोत्सव में उपलब्ध है। वृंदावन सेक्टर 15 डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 14 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उभरते कलाकारों को मौका दिया जाएगा तथा स्थापित कलाकारों का विशेष सहयोग भी लिया जाएगा। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि लखनऊ की समस्त जनता, स्टॉल धारक और महोत्सव से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन और स्वागत है। संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।
