निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, दिनांक: 18 नवंबर 2026 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित ज्यूपिटर हॉल में जनपद के समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री बबलू कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों, निर्वाचन संबंधी दायित्वों तथा निर्वाचन/AMF की तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

 

पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा द्वारा प्रशिक्षण में अधिकारियों को ‘क्रिटिकल’ मतदान केंद्रों और ‘वल्नरेबल’ पॉकेट्स (मजरों/बस्तियों) की सटीक पहचान करने के मानकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण करें। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं (AMF), रूट चार्ट, संचार व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का भौतिक सत्यापन समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की स्थिति, संवेदनशीलता एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में अद्यतन जानकारी रखें।

 

उक्त प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, समस्त सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *