बिहार मैट्रिक परीक्षा 2021 में शामिल हुए करीब 17 लाख परीक्षार्थी के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पांच अप्रैल यानी सोमवारी की दोपहर को परिणाम जारी कर सकती है। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रिजल्ट को भी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ही जारी करेंगे। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि आज किसी भी समय बिहार बोर्ड की ओर से इस आशय की जानकारी दी जा सकती है। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2021 के ट्रेंड को देखें तो परिणाम जारी होने की पूर्व संध्या पर बोर्ड के Twitter deal with और Fb Web page पर सूचना दी गई है। इसके बाद अगले दिन परिणाम जारी कर दिया गया था। उस अनुसार रविवार की शाम निर्णायक है। परीक्षार्थी Twitter deal with और Fb Web page पर नजर बनाए रखें।
गौरतलब है कि 24 मार्च को मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद कंप्यूटर की मदद से मार्क्स फीड करने काम किया गया। इसके बाद होली की छुट्टी और इंटरमीडिए परीक्षा की तुलना में परीक्षर्थी अधिक होने के कारण थोड़ा अधिक समय लगा। हाेली की छुट्टी संपन्न होने के साथ ही टाॅपर्स वैरिफिकेशन का काम पूरा करा लिया गया। इस तरह बोर्ड अब परिणाम जारी करने को पूरी तरह से तैयार है।
परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध लिंक को क्लिक पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी में 17 से 24 के बीच किया गया था।