लखनऊ: 06 नवम्बर, 2026 उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर कल अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री साकेत महाविद्यालय अयोध्या में श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतिकात्मक रूप से दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ करेंगे। इसके उपरान्त आईएचसीएल सलेक्शन अयोध्या में आज तक द्वारा आयोजित पंचायत कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके उपरान्त अपरान्ह में रामकथा पार्क अयोध्या में मा0 उपराष्ट्रपति महोदय, मा0 राज्यपाल एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत करेंगे। मा0 उपराष्ट्रपति महोदय, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगे। इसके उपरान्त दीपोत्सव-2026 के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरयू होटल रामकथा पार्क अयोध्या में रात्रि विश्राम करने के पश्चात रविवार को दोपहर तक लखनऊ आयेंगे।सम्पर्क सूत्र- केवल
