लखनऊ, 4 नवंबर, 2026:इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) लखनऊ में ईएलईसीआरएएमए 2027 (ELECRAMA 2027)का प्रीव्यू (संक्षिप्त परिचय) आयोजित करने जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय स्टेकहोल्डर एक साथ आकर इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी नवाचार और विकसित होते पावर सेक्टर में हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे। यह पहल IEEMAके अपने प्रमुख कार्यक्रम से पहले किए जा रहे प्रयासों की दिशा में एक और कदम है, जिसका उद्देश्य वैश्विक विद्युत और ऊर्जा क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।
IEEMAवैश्विक इलेक्ट्रिकल उद्योग के अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘ELECRAMA 2027’ की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है, जो20 से 24 फरवरी, 2027तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। ‘हार्नेसिंग द पावर ऑफ ‘आई” (आई की ताकत का दोहन)थीम पर आधारित यह संस्करण नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। इसमें 1,100 से अधिक एग्जिबिटर्स शामिल होंगे, 500,000 लोगों के आने की उम्मीद है, 25,000 से अधिक बी2बीबैठकें होंगी, 500 से ज्यादा ‘होस्टेड बायर्स‘ (आमंत्रित खरीदार) हिस्सा लेंगे और 10 से अधिक देशों के पवेलियन प्रदर्शित किए जाएंगे।
प्रीव्यू के दौरान बोलते हुए, आईईईएमए के प्रेसिडेंट (इलेक्ट) औरELECRAMA 2027 के चेयरमैनहरटेक सिंह ने कहा, “ELECRAMA दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो है और इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का सबसे प्रमुख मिलन स्थल है। यह आगामी संस्करण अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जो इनोवेशन को प्रदर्शित करने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक इलेक्ट्रिकल उद्योग को एक मंच पर लाएगा। जैसे-जैसे भारत अपने पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है और एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ELECRAMA 2027 उद्योग की क्षमताओं को नए अवसरों से जोड़ने और वैश्विक इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में भारत की स्थिति को और मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका उपलब्ध कराएगा।”
IEEMAके चेयरमैन – उत्तरी क्षेत्र इम्तियाज सिद्दीकी ने कहा, “भारत के इलेक्ट्रिकल और पावर सेक्टर में उत्तरी क्षेत्र एक अहम भूमिका निभाता है, जिसे मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में बढ़ते अवसरों से बढ़ावा मिल रहा है। लखनऊ में आयोजित यह प्रीव्यू कार्यक्रम क्षेत्रीय हितधारकों के साथ जुड़ने और उद्योग की क्षमताओं को सामने लाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। जर्मनी के ‘पार्टनर देश’ के रूप में शामिल होने से, ELECRAMA 2027 को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयाम मिलता है, जो भारतीय उद्योग की विशेषज्ञता को वैश्विक बाजारों और उभरते अवसरों से जोड़ता है।”
जैसे-जैसे भारत अपने विद्युत बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है और ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ELECRAMA उद्योग से जुड़े लोगों को एक साथ लाने, तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है। लखनऊ में आयोजित यह प्रीव्यू, इस जुड़ाव को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने और ELECRAMA 2027 के लिए उत्साह बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
IEEMA के बारे में
IEEMA भारत में इलेक्ट्रिकल, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और इससे जुड़े उपकरणों के विनिर्माताओं का शीर्ष संगठन है। 1948 में स्थापित, IEEMA पहला ISO-प्रमाणित उद्योग संगठन है, जो नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र सहित बिजली उत्पादन, पारेषण (ट्रांसमिशन) और वितरण उपकरणों की पूरी वैल्यू चेन को कवर करता है।
ELECRAMA के बारे में
ELECRAMA, इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) का प्रमुख आयोजन है। इसमें बिजली उत्पादन के स्रोत से लेकर उसे घरों और उद्योगों तक पहुंचाने में इस्तेमाल होने वाली हर तरह की तकनीक और सॉल्यूशंस एक ही जगह देखने को मिलते हैं। ELECRAMA भविष्य के एनर्जी ट्रांजिशन के लिए प्रौद्योगिकी, नए रुझानों और इनोवेशन के संबंध में दुनिया को भारतीय उद्योग से जोड़ने का एक मंच है।
ELECRAMA 2027 और आगामी रोड शो के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://elecrama.com/ पर जाएं।
Any Queries:
Nidhi Francis: nidhi.francis@ieema.org
