नई दिल्ली, 29 जुलाई। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।
आज नई दिल्ली स्थित होटल IBIS एरोसिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक से भाजपा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल ने श्री राहुल गुप्ता (लखनऊ) को उत्तर प्रदेश संयोजक, श्री रोहित कत्याल (आगरा) को प्रदेश उप-संयोजक तथा श्री सागर केसरवानी (कानपुर) को प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव श्री पंकज अरोड़ा ने तीनों युवा व्यापारिक नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी।

श्री पंकज अरोड़ा ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश संयोजक श्री राहुल गुप्ता, प्रदेश उप-संयोजक श्री रोहित कत्याल तथा प्रदेश मीडिया संयोजक श्री सागर केसरवानी के साथ उत्तर प्रदेश में 30 प्रभावशाली वरिष्ठ व्यापरियों की टीम भी गठित की गई है। उनकी सक्रियता एवं संगठनात्मक योगदान के आधार पर उपयुक्त दायित्व निर्धारित करने तथा प्रस्तावित टीम को अनुमोदन हेतु CAIT के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि राहुल गुप्ता, रोहित कत्याल एवं सागर केसरवानी अपने समर्पण, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक कौशल के बल पर उत्तर प्रदेश में CAIT को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान देंगे।
अंत में श्री पंकज अरोड़ा ने तीनों पदाधिकारियों को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
