25 वर्षों से जनसेवा में समर्पित प्रधानमंत्री मोदी: गुजरात की योजनाओं को दिया राष्ट्रीय रूप

टॉप न्यूज़ देश

गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक, नरेंद्र मोदी की संवैधानिक पदों पर रहते हुए जनसेवा और सुशासन की यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मोदी स्टोरी’ ने उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा और गुजरात मॉडल पर आधारित कई राष्ट्रीय योजनाओं को रेखांकित किया है।

गुजरात से केंद्र तक: प्रमुख योजनाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जिन जन कल्याणकारी योजनाओं की नींव रखी थी, प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया:

गुजरात की योजना राष्ट्रीय रूप (केंद्र सरकार की योजना) उद्देश्य / क्षेत्र
कन्या केलावणी निधि योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री अमृतम् आयुष्मान भारत मुफ्त व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं
ई-ग्राम विश्वग्राम डिजिटल इंडिया ग्रामीण क्षेत्रों का डिजिटलीकरण
स्वागत (SWAGAT) प्रगति (PRAGATI) जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण व समीक्षा
वासमो पानी समिति जल जीवन मिशन हर घर तक नल से स्वच्छ जल
ज्योतिग्राम योजना सौभाग्य योजना हर घर तक 24×7 बिजली
निर्मल गुजरात स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान और खुले में शौच से मुक्ति
कौशल्य वर्धन केंद्र स्किल इंडिया (कौशल विकास मंत्रालय) युवाओं का कौशल विकास
खेल महाकुंभ खेलो इंडिया खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना

सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल

‘मोदी स्टोरी’ के अनुसार, इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान और तकनीकी पारदर्शिता को बढ़ावा देना रहा है। गुजरात में प्रशासनिक सुधार और तकनीक के जरिए शुरू किए गए इन मॉडल्स ने देश भर में सुशासन की नई दिशा तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *