जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा चौपटियां, श्रद्धा और भक्ति के सागर में डूबा लखनऊ

एजुकेशन

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व राजधानी लखनऊ में अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की बेला पर मंदिरों में घंटों, शंखनाद और “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।चौपटियां स्थित खेत गली के ऐतिहासिक कुंदन लाल ठाकुर द्वारा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को मनमोहक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक सजावट से भव्य रूप दिया गया। मुख्य पूजन पंडित अशोक गौड़ (मंगलू पादा) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया।जन्मोत्सव की शुभ बेला में अभय अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की। आरती के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन में मग्न होकर नंदलाल के जन्म की खुशियां मनाते रहे।गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने इस आयोजन में सभी समुदायों के लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवनारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रिद्धि गौड़, जुबैर अहमद, अब्दुल वहीद, अजीज सिद्दीकी, लल्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।महाआरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा और पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *