निःशुल्क सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग, तथा नेत्र रोग परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

विवेकानन्द पॉलिक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा श्रीरामकृष्ण सेवाश्रम, जाजमऊ, कानपुर के सहयोग से जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 23 अगस्त, 2026 (रविवार) को गुरूकुल इण्टर कॉलेज, कोरियान, सनिगवां, कानपुर (उ0प्र0) में निःशुल्क सामान्य रोग (डा0 उपेन्द्र वर्मा), हृदय रोग (डा0 के0एन0 राजन दास) एवं नेत्र रोग (डा0 आकर्षी उपाध्याय व डा0 प्रियंका सिंह) एवं पैरामेडिकल टीम में श्री संजय सिंह (कैथ लैब), श्री संजय सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) व महेश प्रसाद (फार्मेसी) के सहयोगस से परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक संचालित रहा।

शिविर में विवेकानन्द अस्पताल, लखनऊ के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 310 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें 100 सामान्य चिकित्सा, 60 हृदय रोग एवं 150 नेत्र रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया तथा 28 मरीजों की ई0सी0जी0 एवं 25 का आर0बी0एस0 किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए नियमित जांच, संतुलित जीवनशैली एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस जनहितकारी स्वास्थ्य सेवा पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *