त्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (Ajay Rai) जी ने अयोध्या धाम स्थित पावन सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में सविधि दर्शन एवं अर्चन-वंदन किया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय (Ajay Rai) जी ने अयोध्या धाम स्थित पावन सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में सविधि दर्शन एवं अर्चन-वंदन किया। उन्होंने संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वकल्याण हेतु मंगलकामना की।

इस अत्यंत पावन अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त (Abhishek Dutt) जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अखिलेश प्रताप सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री चेतनारायण सिंह जी, महानगर अध्यक्ष श्री सुनील कृष्णा गौतम जी तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष श्री रुद्र दमन सिंह जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण भक्ति-भाव एवं अपार श्रद्धा के साथ मारुतिनंदन का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *