चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद सीतापुर के दर्जनों लोगों ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद सीतापुर के दर्जनों लोगों ने आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अब्दुल हन्नान के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कंाग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री मो0 सफीक, मंदीप कुमार यादव, सलाहुद्दीन, अंकित कुमार गुप्ता, मुन्शी, मुस्ताक, मन्नू सलमानी, नौसाद अहमद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *