विवेकानंद मॉडर्न अकादमी, लखनऊ में 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कर्नल संजय श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। ‘भारत के विभाजन’, ‘भारत के स्वतंत्रता संघर्ष’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसे विषयों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। मार्शल आर्ट्स एवं पिरामिड प्रदर्शन ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रिचा राय तथा विद्यालय के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कौल, प्रबंधक श्रीमती निशी सिंह, शिक्षकगण एवं अभिभावक इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बने। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, एकता, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और सुदृढ़ ।
