लखनऊ विकास प्राधिकरण में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 15 अगस्त 2026* लखनऊ विकास प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने प्राधिकरण भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं, जो एक साथ यहां एकत्रित होकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन महान विभूतियों की वजह से हमें स्वतंत्रता मिली है, हमें उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए देश को नयी ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी0पी0 त्रिपाठी, मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *