इस्कॉन की “जगन्नाथ रथ यात्रा” मे हरे कृष्ण महामन्त्र से गुंजायमान हो उठा सम्रूर्ण रथयात्रा मार्ग l

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सम्पूर्ण विश्व में इस्कॉन द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है, इसी क्रम मे लखनऊ मे श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ द्वारा 16 जुलाई दिन- ग़ुरूवार को भगवान “श्री जगन्नाथ जी की 8वीं रथयात्रा महा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया । विभिन्न प्रकार के देशी एवं विदेशी पुष्पों द्वारा विशेष साज-सज्जा से तैयार किये गए मुख्य दिव्य रथ पर विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ जी, सुभद्रा महारानी, बलदेव महाराज, तथा 03 अलग-अलग रथों पर राम दरबार, राधा कृष्ण एवं इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी भक्तों को दर्शन दिये।

दिनांक:16/07/2026 को रविंद्रालय, चारबाग मे निम्नानुसार कार्यक्रम सम्पन्न हुए :-
1- हरिनाम संकीर्तन प्रातः 10:00 बजे से
2- प्रवचन एवं कथा – अपरान्ह 02:00 बजे परम पूज्य भक्ति पदम सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज के द्वारा
3- सभी भक्तों ने स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर जगन्नाथ जी का महा प्रसाद ग्रहण किया, जिसमे आइसक्रीम, शिकंजी एवं छाछ भी वितरित किया गया ।
4- आरती एवं रथ यात्रा प्रारम्भ सायं 04:00 बजे

रथ यात्रा के मुख्य आकर्षण :-

1- श्रीमती अचिंत्यरुपिणी माता जी के दिशा निर्देशन मे मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति।
2- विशेष साज-सज्जा से तैयार किये गए मुख्य रथ पर विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ जी, सुभद्रा महारानी, बलदेव महाराज, तथा 03 अलग-अलग रथों पर राम दरबार, राधा कृष्ण एवं इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी भक्तों को दर्शन दिये।
3- सम्पूर्ण रथ यात्रा मार्ग में भगवान एवं भक्तों पर पुष्प वर्षा।
4- सभी भक्तो का स्वागत चन्दन लगाकर, गुलाबजल एवं इत्र छिड़क कर किया गया ।
5- प्रभुपाद यूथ आर्मी (P.Y.A.) एवं अन्य भक्तों द्वारा सम्रूर्ण यात्रा मार्ग पर झाडू लगाते हुए भगवान जगन्नाथ जी के रथ का स्वागत किया गया।
6- प्रभुपाद यूथ आर्मी (P.Y.A.) द्वारा “त्वरित, आकर्षक एवं मनमोहक रंगोंली” बनाकर रथ यात्रा मार्ग की सजावट की गयी।
7- रविंद्रालय ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम इस्कॉन गर्ल्स फोरम (I.G.F.) द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ जगन्नाथ भगवान की लीलायों का नाट्य रूपान्तरण।
8- भगवान के विभिन्न स्वरुप मे भक्तों द्वारा दर्शन जैसे नारद मुनि, हनुमान जी आदि।
9- छप्पन भोग के अंतर्गत दीक्षित भक्तों एवं शहर भर से आये हुए भक्तों द्वारा 256 प्रकार का भोग श्री जगन्नाथ जी को अर्पित किया गया ।
10- रथ यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा भगवान की आरती एवं जलपान वितरण उत्साहपूर्वक किया गया ।
11- सम्पूर्ण रथयात्रा मार्ग पर श्रीमद भगवत गीता एवं श्रील प्रभुपाद जी द्वारा रचित 90 से अधिक धार्मिक पुस्तकों एवं शास्त्रों का वितरण भक्तों द्वारा बृहद रूप से किया गया।
12- रविंद्रालय का सम्पूर्ण परिसर ग्रहस्थ माताओं एवं (आईoजीoएफo) इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने अत्यन्त सुन्दर रंगोलियां बनाकर सजाया ।

रथ यात्रा हर्षोल्लास भक्तिमय वातावरण पुष्प वर्षा एवं दिव्य हरिनाम संर्कीतन के साथ श्री डी.एम. आवास के बगल जहाँगीराबाद पैलेस हजरतगंज लखनऊ पर समाप्त हुयी, यात्रा की समाप्ति के उपरान्त सभी भक्तों मे जगन्नाथ जी का स्वादिष्ठ दिव्य प्रसाद का आनन्द उठाया ।

रथ यात्रा मे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्रीयुत नृजेश पाठक जी ने जगन्नाथ भगवान की आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया l

 

अंत मे श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी, अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ ने जिला/पुलिस प्रशासन, नगर निगम के साथियो का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग के बिना यह यात्रा सकुशल सम्पन्न होना संभव ही नही थाl इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी साथियो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनसे निरंतर सहयोग प्रदान करते रहने का अनुरोध किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *