एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत राज्य संरक्षित स्थलों के लिए स्मारक मित्र चयनितप्राचीन विरासतों के प्रति युवा पीढ़ी को संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी-जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ: 18 जून, 2026पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत राज्य संरक्षित गोपीनाथ मन्दिर, वृन्दावन, पोतरा कुण्ड मथुरा, दिगारा की गढ़ी झांसी, एवं लक्ष्मी मन्दिर झांसी, कुसुम वन सरोवर मथुरा, रसखान की समाधि मथुरा, वाल्मीकि आश्रम बिठूर, शिव मन्दिर का तालाब, मूरतगंज कौशाम्बी, टिकैतराय शिव मन्दिर बिठूर, सारनाथ मन्दिर, दरबाग मिर्जापुर, गोवर्धन मन्दिर लर्वाक मिर्जापुर, गुरूधाम मन्दिर वाराणसी, के लिए स्मारक मित्रों का चयन किया गया है।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मन्दिर श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए स्थलों का सौन्दर्यीकरण करके इनको संरक्षित करना है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को प्राचीन धरोहरों के प्रति जागरूक करना है। राज्य सरकार इस पॉलिसी के अंतर्गत पुराने भवनों को सहेज कर व्यावसायिक तथा पर्यटन गतिविधियां संचालित करके स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। एडाप्ट हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत कर्दमेश्वर महादेव मन्दिर वाराणसी व द्वितीय चरण में 10 अन्य स्मारकों के लिए भी स्मारक मित्र चयन किये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *