लखनऊ पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पुलिस महकमे और गृह विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए गणना कार्यालय में तैनात एक दरोगा, एक मुख्य आरक्षी और नौ पुलिसकर्मियों समेत कुल 12 कर्मियों को हटा दिया गया है। ड्यूटी लगाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे और गृह विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है

वहीं शिकायत करने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठाने के कारण उनकी फेसबुक आईडी बंद करा दी गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *