समाधान समारोह-2026 के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय के लंबित वादों के निस्तारण का अवस

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 06 मई 2026 मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में न्याय को सरल, सुलभ एवं घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह-2026” का आयोजन किया जा रहा है। सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के द्वारा जानकारी दी गई कि समाधान समारोह का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 से हो चुका है। समारोह का समापन सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में 21 अगस्त, 22 अगस्त एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित चयनित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

विशेष लोक अदालत से पूर्व वादों के निस्तारण हेतु सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों पर किया जा रहा है। इन बैठकों के माध्यम से पक्षकारों को आपसी संवाद और सहमति के जरिए विवादों का समाधान करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिन पक्षकारों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जो आपसी सहमति से अपने विवाद का समाधान चाहते हैं, वे अपने मामलों को समाधान समारोह में शामिल कराने हेतु निर्धारित गूगल फॉर्म 31 मई 2026 तक भर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-23115652, 011-23116464 अथवा ईमेल speciallokadalat2026@sci.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *