‘मन की बात’ से जन-जन को मिल रही नई ऊर्जा व सकारात्मक प्रेरणा : श्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ: 26 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को डी.वी.एल. लॉन, बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में जनप्रतिनिधियो, गणमान्य लोगो व वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संबोधित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मा0 प्रधानमंत्री जी निरंतर देशवासियों से जुड़े रहने के बावजूद इस मंच का उपयोग कभी भी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं करते हैं। उन्होंने सदैव इस माध्यम से सकारात्मकता, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के भाव को सशक्त किया है, जिसका देशभर में अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी विभिन्न महत्वपूर्ण एवं प्रेरक विषयों पर चर्चा करते हैं, जो समाज के हर वर्ग को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह देशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि उन्हें प्रधानमंत्री के ऐसे प्रेरणादायक विचार सुनने का अवसर प्राप्त होता है।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी भागीदारी और अधिक सशक्त होती है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
इस अवसर पर श्री आनंद द्विवेदी, श्री विजय मौर्य, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ऋषि चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *